ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230213 113309 रैली में फूटा आक्रोश, प्रदर्शन जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में ईसीबी कॉलेज के निष्कासित 18 कार्मिकों को उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी ज्वाइनिंग नहीं कराने की सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ सोमवार को विशाल जनाक्रोश रैली निकाली गई। पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका के नेतृत्व में आमरण अनशन और विरोध प्रदर्शन जारी है । रांका के आह्वान पर आज सोमवार सुबह से ही समर्थक जुटने लगे। कलेक्ट्रेट के सामने, तुलसी सर्किल, म्सायूजियम चौराहा, गवर्नमेंट प्रेस, जूनागढ़, तीर्थंभ आदि चहुंओर से समर्थक वाहनों पर और पैदल झुंड के रूप में सादुल सिंह सर्किल पर एकत्र होते गए वहां से रांका के नेतृत्व में रैली के रूप में केईएम रोड, हनुमान मंदिर से होते हुए लंबी रैली  जिला कलक्ट्रेट पहुंची। अब आमरण अनशन पर जितेन्द्रसिंह भाटी, देहात भाजपा अध्यक्ष जसराज सींवर, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंत्री आनन्द सोनी, धन्नाराम जाट एवं महेन्द्र बिश्नोई डटे हुए हैं।


Share This News