ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230212 WA0084 श्रीभक्तमाल की कथा का 12 मार्च से** सार्दुलगंज में कथा 14 फरवरी से Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भक्तमाल कथा आयोजन समिति की ओर से श्रीरामानंदीय वैष्णव परम्परान्तर्गत श्रीमदजगद्गुरु मलूकपीठाधीश्वर पूज्य श्रीराजेन्द्रदास देवाचार्यजी महाराज के श्रीमुख से सप्तदिवसीय श्रीभक्तमाल की कथा का आयोजन 12 से 18 मार्च तक भीनासर स्थित श्रीमुरलीमोहर मैदान में किया जा एगा। जिसके पोस्टर का विमोचन रविवार को मुरली मनोहर धोरे पर किया गया। आयोजन समिति के मयंक भारद्वाज ने बताया एक लम्बी अवधि के पश्चात श्रीमुरली मनोहर मैदान पर एक धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत श्रीराजेंद्रदास महाराज के श्रीमुख से उत्कृष्ट ग्रन्थ श्रीभक्त माल की कथा के प्रवचन से,स्वामीजी महाराज के चतुर्मास (चौमासे) के प्रवचनों की सुखद स्मृतियों का पुन: स्मरण होगा। गजानंद रामावत व घनश्याम रामावत ने आयोजन स्थल पर एक विशाल पांडाल का निर्माण किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के सुविधार्थ बीकानेर शहर के प्रमुख मार्गों तथा आसपास के गांवों से कथा पांडाल तक पहुंचने हेतु निशुल्क बसों की सुविधा भी रहेगी। उन्होनें बताया कि कथा स्थल पर पांच हजार के करीब धर्मप्रेमियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। पोस्टर विमोचन मौके पर अनेक धर्मप्रेमी मौजूद रहे।

Thar पोस्ट। गोंसेवी संत श्री सुखदेव जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें विशेष गोंपूजन (प्रतिदिन), श्री कृष्ण अभिषेक, श्री कृष्ण भगवान छप्पनभोग, गोंमाता छप्पनभोग का आयोजन किया जा रहा हैं
दिनाक- 14/02/2023 से 20/02/2023
समय- दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक
स्थान: श्री बाबा रामदेव गार्डन, सी-77 सार्दुलगंज, रोटरी क्लब के सामने, बीकानेर


Share This News