ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220812 080736 4 पति ने उगला पत्नी की हत्या का राज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। यही नहीं पति ने हत्या को हादसा बताने का प्रयास किया, किंतु जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो राज खुल गया। महिला का गला दबाकर मारने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला पूगल पुलिस थाना क्षेत्र का है। मृतका कलावती है। जिसकी आठ फरवरी को मृत्यु हो गई थी। मृतका के चचेरे भाई ने थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। पति गंगाबिशन ससुर मुलाराम और देवर तेजाराम पर मारपीट व परेशान करने का आरोप लगाया गया। इसी के चलते कलावती का गला दबाकर मारने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश करते हुए पति गंगा बिशन को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए गंगा बिशन के साथ सख्ती से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि गंगा बिशन ने हत्या करना स्वीकार किया है। उसे अब अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि पहले पति ने पशु का दूध निकालते वक्त हुए हादसे में पत्नी की मौत होना पुलिस को बताया था।


Share This News