IMG 20230210 WA0075 1 500 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर, बिजली 100 यूनिट व और भी कई घोषणाएं Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar post मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रति परिवार राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की घोषणा

  • सभी ईडब्ल्यूएस को भी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा
  • निशुल्क जांच में टेक्सिंग उपकरण सहित आवश्यक उपकरणों के लिए 30 करोड़ रुपए
  • दुर्घटना में मृत्यु पर दुर्घटना बीमा पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा
  • 76 लाख परिवारों को उज्जवला योजना के तहत पीएम की घोषणा के मुताबिक, एलपीजी सिलेंडर मिले लेकिन वो खरीद नहीं पा रहे थे। इन 76 लाख परिवारों को आगामी वर्ष में 500 रुपए में एलपीजी देने की घोषणा
  • गहलोत बोले, मैंने पिछले बजट में 50 यूनिट बिजली फ्री करके सभी घरेलू उपभोक्ताओं को छूट दी थी। अगले साल से 100 यूनिट बिजली फ्री
  • 15 लाख अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को 300 रुपए प्रतिमाह तक की छूट मिलती रहेगी
  • सीएम गहलोत ने कहा, बिजली कंपनियों की स्थिति मजबूत करना हमारा उद्देश्य है।
  • 300 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली देना हमारा लक्ष्य है
  • महंगाई राहत पैकेज दिया जाना प्रस्तावित है
  • 50 से बढ़ाकर 100 यूनिट बिजली घरेलू उपभोक्ताओं को फ्री, 500 रुपए में मिलेगा उज्जवला योजना वाले गरीब परिवारों को घरेलू गैस सिलेंडर
  • नवीन युवा नीति के तहत 500 करोड़ रुपए के विकास कोष की स्थापना, 200 करोड़ रुपए कौशल विकास, 100 करोड़ रुपए सबंधित विकास, 200 करोड़ रुपए स्कॉलरशिप आदि पर खर्च होंगे
  • आगामी वर्ष में रिक्त पदों पर प्राथमिकता से भर्ती करेंगे
  • नकल रोकने और पेपर लीक रोकने के लिए एसओजी के अधीन आधुनिक साधनों से एसटीएफ गठित करने की घोषणा
  • राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग, बोर्ड के लिए 50 करोड़ रुपए
  • आइडेंडिफिकेशन के लिए बायोमेट्रिक टेक्नीक का इस्तेमाल किया जाएगा
  • एक बार निर्धारित फीस देने के बाद सभी भर्ती परीक्षाओं को निशुल्क करने की घोषणा, इस पर 200 करोड़ रुपए का वित्तीय भार सरकार पर आएगा
  • इस साल 30 हजार युवाओं को रोजगार मिलेग, आगामी साल में 100 रोजगार मेले प्रस्तावित हैं
  • सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना में 15 हजार युवाओं को बढ़ाकर आगामी साल में 30 हजार स्टूडेंट्स को लाभाविंत किया जाएगा
  • नेहरू ट्रांजिट होस्टल के क्रम में जिला मुख्यालयों पर भी 75 करोड़ की लागत से विवेकानंद यूथ होस्टल बनाने की घोषणा
  • हर ब्लॉक मुख्यालय पर डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की घोषणा
  • 18 से 35 साल के उद्यमितियों को मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना में 10 और 15 परसेंट मनी पुरूष और महिला उद्यमियों को दी जाएंगी
  • विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना उपकरण, सिलाई मशीन के लिए 5-5 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा, 1 लाख युवा लाभांवित होंगे
  • स्टार्टअप और आधुनिक तकनीक आधारित उद्योग के लिए 250 करोड़ की सहायता राशि, 25 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए तक सहायता
  • 500 करोड़ रुपए की लागत से युवा विकास कोष
  • जयपुर-जोधपुर और उदयपुर सांइस पार्क का 30 करोड़ रुपए से होगा विकास 
  • हाई एंड रिसर्च के लिए जयपुर में एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी 300 करोड़ रुपए की लागत से बनाने की घोषणा
  • बायोटेक्नोलॉजी 2023 लाया जाना प्रस्तावित
  • जयपुर में राजीव गांधी एविएशन एकेडमी बनाने की घोषणा
  • 350 करोड़ लागत से एविएशन एकेडमी में कोर्सेज शुरू किए जाएंगे
  • स्किल यूनवर्सिटी का नाम विश्वकर्मा इंडस्ट्री करना प्रस्तावित
  • कन्या महाविद्यालय खोले जाएंगे
  • राजस्थान गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस में 500 स्टूडेंट्स को प्रतिवर्ष लाभावंत किया जाएगा

कोटा, उदयपुर, जोधपुर में नए ऑडिटोरियम की घोषणा

बालिकाओं को स्कूटियों की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार दी जाएगी। इलेक्ट्रिक स्कूटी दिया जाना प्रस्तावित

ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम स्कूली बच्चों के लिए लागू की जाएगी। 50 किलोमीटर से बढ़ाकर 75 किलोमीटर यात्रा हो सकेगी रोजाना।


Share This News