ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20230208 173449 scaled स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज चंद्रकला ब्रोकिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मीडिया पर्सन मीटिंग रखी गई। इसमें बताया गया कि उनका स्टॉक मार्केट के प्रति जागरुकता लाने का मिशन लगातार आगे बढ़ रहा है। आज इस मिशन के तहत चंद्रकला के डारेक्टरों ने पत्रकारों के साथ भी संवाद किया। बीकानेर के होटल नेबूला में हुए कार्यक्रम में चंद्रकला के डायरेक्टर संदीप सुराणा ने स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टॉक मार्केट में अपार पैसा है, बस जरूरत है व्यापार करने की। वहीं डायरेक्टर सुमति सुराणा ने कहा कि सट्टा नहीं निवेश करें, घाटा नहीं नफा करें। सुराणा ने कहा कि अगर स्टॉक मार्केट को सट्टे की तरह करेंगे तो कमा नहीं पाएंगे। वहीं इसी मार्केट में निवेश करना शुरू कर दें तो अपार आय हो सकती है।चंद्रकला ब्रोकिंग बीकानेर संभाग की एकमात्र सेबी रजिस्टर्ड कंपनी है। जागरुकता संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार एकत्र हुए।‌ पत्रकारों ने जिज्ञासा भी रखी।


Share This News