ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230208 WA0056 जिला कलेक्टर ने ली बच्चों की क्लास Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

उदयरामसर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षण
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को उदयरामसर ग्राम पंचायत में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की व्यवस्थाएं देखी और अध्यापकों की उपस्थिति जांची। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर शिक्षण कार्य पूर्ण गंभीरता से किया जाए। अध्यापक नियमित रूप से आएं और निर्धारित समय तक शिक्षण कार्य करवाएं। आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त कक्षाएं निर्धारित की जाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षण व्यवस्था का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने स्कूल परिसर में साफ सफाई रखने तथा नॉर्म्स के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उन्हें मनोयोग के साथ पढ़ने की सीख दी।
उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा संचालित सार्वजनिक पुस्तकालय का निरीक्षण किया तथा यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि युवा पूर्ण समर्पण के साथ अपने करियर निर्माण की तैयारी में जुट जाएं। प्रशासन द्वारा आधारभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे 30 वाचनालय और बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां दवाईयों और जांच की स्थिति, पुकार रजिस्टर, टीकाकरण आदि के बारे में जाना। उन्होंने यहां आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन भी किया। यहां पोषाहार की स्थिति, नामांकन सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न की गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान दिया जाए। उन्होंने श्री उदयराम जी गौशाला का निरीक्षण भी किया और यहां की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान हेमंत यादव साथ रहे।


Share This News