ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230205 122621 पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन, दिल्ली में हुए थे पैदा, कारगिल युद्ध की साजिश रची Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से दुबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें दिल व उम्र संबंधी समेत कई बीमारियां थीं। उन्होंने ही साल 1999 में भारत के खिलाफ कारगिल युद्ध की साजिश रची थी। मुशर्रफ ने सेना प्रमुख रहते हुए पाकिस्तान में तख्तापलट करते हुए मार्शल लॉ भी घोषित किया था।79 वर्षीय जनरल परवेज मुशर्रफ पिछले काफी समय से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। मार्च 2016 से ही दुबई में उनका इलाज चल रहा था। पिछले काफी समय से वे वेंटिलेटर पर थे। इससे पहले भी कई बार उनकी मौत ही अफवाह उड़ चुकी थी। बता दें कि परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। उन्हें 19 अप्रैल 1961 को पाकिस्तान सैन्य अकादमी काकुल से कमीशन मिला था। परवेज मुशर्रफ को 1998 में जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया और सेना प्रमुख (सीओएएस) के रूप में पदभार संभाला था।जनरल परवेज मुशर्रफ श्रीलंका में थे तो नवाज शरीफ ने शक के आधार पर सेनाध्यक्ष के पद से हटा दिया। शरीफ ने मुशर्रफ के स्थान पर जनरल अजीज को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बनाया। नवाज यहीं गलती कर बैठे और यह नहीं समझ पाए कि जनरल अजीज भी परवेज मुशर्रफ के ही वफादार हैं। आखिरकार शरीफ जिस सैन्य तख्तापलट की आशंका से घिरे थे वह हो ही गया।


Share This News