IMG 20221106 223432 राजस्थान में 10 फरवरी को बजट पेश होगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वित्त मंत्री के रूप में 10 फरवरी को प्रदेश का साल 2023-24 का बजट पेश करेंगे। परंपरा के अनुसार बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रेस को ब्रीफ करेंगे। साथ ही विपक्ष की ओर से भी नेता प्रतिपक्ष और अन्य विधायक बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रेस वार्ता करेंगे।राजस्थान विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी के चैंबर में हुई। समिति में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार 10 फरवरी से गुरुवार 16 फरवरी तक सदन में आगे लिए जाने वाले का कार्यों का बंटवारा किया जाए। तीन फरवरी से नौ फरवरी तक विधानसभा सदन की बैठक नहीं होगी।बजट के बाद दो दिन 11 फरवरी और 12 फरवरी को विधानसभा सदन की बैठक नहीं होगी। 13 फरवरी को बजट पर सामान्य वाद-विवाद होगा। 14 और 15 फरवरी को भी बजट पर आगे का सामान्य वाद विवाद चलेगा


Share This News