ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20230201 152538 बजट की खास बातें, 7 लाख तक कर मुक्त Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारत के करदाताओं के लिए बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। बजट में नई कर योजना के तहत अब 5 लाख रुपये की जगह 7 लाख तक की आय को कर मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, पुरानी कर व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसकी उममीद लाखों करदाता लगा रखें थे। इस बार उम्मीद की जा रही थी कि सरकार 80सी के तहत छूट की सीमा बढ़ाएगी। साथ ही होम लोन पर मिलने वाली छूट देने के लिए कोई अलग से सेक्शन ले कर आएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया है। नई कर व्यवस्था को आकर्षण बनाने के लिए जरूर बदलाव किए गए हैं। अब तक न्यू टैक्स रिजीम की बात करें तो 2.5 लाख तक की आय कर मुक्त थी। वहीं, 2.5 से 5 लाख की सालाना आय पर 5 फीसदी की दर से, 5 से 7.5 लाख की आय पर 10 फीसदी की दर से, 7.5 से 10 लाख की आय पर 15 फीसदी की दर से, 10 से 12.5 लाख की सालाना आय पर 20 फीसदी, 12.5 से 15 लाख की आय पर 25 फीसदी की दर से टैक्स चुकाना होता है। वहीं, 15 लाख से अधिक की आय पर 30 फीसदी की दर से टैक्स देना होता था। 

न्यू टैक्स रिजीम आएगा अब बाई डिफॉल्ट 

बजट में मिली जानकारी के मुताबिक, न्यू टैक्स रिजीम को बाई डिफॉल्ट कर दिया गया है। टैक्स एक्सपर्ट बलवंत जैन ने बताया कि अब तक न्यू टैक्स रिजीम को बाई डिफॉल्ट कर दिया गया है। यानी अगर आप रिटर्न भरते समय ध्यान नहीं देंगे तो आपको न्यू टैक्स रिजीम का विकल्प ही पहले मिलेगा। अगर आप पुरानी कर व्यवस्था लेना चाहते हैं तो फिर उससे चुनना होगा। जैन ने बताया कि अब लोगों को रिटर्न भरते समय सावधान रहने की जरूरत होगी। नहीं तो वो गलती कर बैठेंगे। 


Share This News