ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230131 WA0076 बज्जू सीएचसी और मिठड़िया उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

सीएमएचओ ने लिया फीड बैक
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने मंगलवार को बज्जू के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और मिठड़िया के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।उन्होंने सीएचसी में वार्डों का अवलोकन किया। यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना और मरीजों से फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि आउटडोर में आने वाले प्रत्येक मरीज को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में बताया जाए और उनका पंजीयन हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए आवश्यक मारदर्शन के लिए कहा। उन्होंने अस्पताल में दवाईयों की उपलब्धता, जांचों की स्थिति के बारे में जाना। साथ ही कहा कि दवाइयों की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच की जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई देखी। एंबुलेंस 108 सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रसव की स्थिति जानी और संस्थागत प्रसव को मोटिवेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय स्टाफ निर्धारित समय के अनुसार केंद्र में मौजूद रहें। उप स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड प्रेशर, शूगर सहित सभी आवश्यक जांचों की व्यवस्था प्रभावी तरीके से बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. कोजाराम धत्तरवाल सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।


Share This News