ताजा खबरे
IMG 20230130 121400 बीकानेर के नाल में अचानक 50 फ़ीट गड्ढा होने से लोग भयभीत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के में नाल थाना इलाके के कावनी गांव के पास एक खेत में अचानक तीन फुट चौड़ाई में सुरंगनुमा करीब 50 फिट गहरा एक गड्ढा हो जाने से खेत मालिक व ग्रामीण हैरान हो गए। सूचना मिलने पर नाल थाने से सब इंसपेक्टर हंसराज, ए एस आई जगदीश प्रसाद व हवलदार श्रवण कुमार बिश्नोई मय जाब्ते के मौके पर पहुचे ओर भूगर्भ विभाग को सूचना दी गई। पुलिस ने उस इलाके की घेराबंदी की ताकि कोई पशु व इंसान उधर नही जा सके। काफी गहरा गड्ढा हो गया, उसमें कोई गिर नही जाए इसलिए जाब्ता तैनात किया।


Share This News