ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221004 193016 11 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से मनोचिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल द्वारा संचालित ” मिशन रोशनी ” नशा मुक्ति महाअभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एन आर असवाल चैरिटेबल संस्था एवं वरदान हॉस्पिटल, व्यास कॉलोनी बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को वरदान हॉस्पिटल में विशाल निशुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर के जिला संयोजक एवं मनोचिकित्सक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि शिविर का उद्घाटन पूर्व यूआईटी चेयरमैन एवं लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक श्री महावीर रांका द्वारा किया गया।शिविर में अनेक प्रकार के नशे जैसे डोडा, पोस्त ,अफीम, शराब, गांजा, स्मैक, एमडी चिट्ठा , फोर्टविन फिनार्गन, अल्प्राजोलम ट्रामाडोल इंजेक्शन, बीड़ी,सिगरेट, तंबाकू सभी प्रकार के नशा छुड़ाने हेतु मनोचिकित्सक डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल, एवं डॉक्टर पारूल यादव द्वारा द्वारा 55 रोगियों को निशुल्क परामर्श दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व यूआईटी चेयरमैन श्री महावीर रांका ने बताया कि आज बीकानेर में बहुत से युवा नशे के आगोश में आ रहे है इससे हमारी युवा शक्ति बर्बाद हो रही है नशा करने वाले व्यक्ति की सामाजिक आर्थिक एवं व्यक्तिगत नुकसान के कारण उनका पूरा परिवार बर्बाद हो रहा है।शिविर में एन आर असवाल चैरिटेबल संस्था के माध्यम से राजेश असवाल ने बताया की नशे के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है इससे हमारी युवा पीढ़ी नशे के दलदल में ना फंसे।शिविर में मुख्य अतिथि महावीर रांका डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल डा पारूल यादव युधिष्ठिर सिंह भाटी राजेंद्र गुप्ता अरविंद सिंह प्रवीण घई विजय कपूर इमरान उस्ता मनीषा गाड़ोदिया अमित मित्तल, राजेश असवाल, नरसिंह सेवक नरेंद्र सिंह आबडसर, निरंजन सारस्वत,प्रियंका सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल सप्तम का शुभारंभ सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल सप्तम का शुभारंभ सार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड में सरसजी महाराज के तैल चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर किया गया।आयोजन सचिव किशन सारस्वत गुसांईसर ने बताया कि सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल सप्तम का आयोजन सार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड में किया जा रहा है जिसमें 28 टीम भाग ले रही है। शनिवार को तीन मैच खेले गए जिसमें उद्घाटन मैच एचआरग्रुप बींझासर ने औझा टाइगर को 25 रन से हराकर जीता। दूसरे मैच में सीए इलेवन श्रीगंगानगर ने भैरुं क्लब को 5 विकेट से हराया वहीं तीसरे मैच में सरस टाइगर अर्जुनसर ने परशुराम फाइटर्स पर 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अगले चरण में प्रवेश किया। सोशियल मीडिया प्रभारी शिवरतन कायल छट्टासर ने बताया कि रविवार को सुपर नाॅक आऊट मुकाबले में 05 मैच खेले गए जिसमें कायल सुपर किंग्स छट्टासर ने विराट वारियर्स को 04 विकेट से मात दी। प्लेयर ऑफ द मैच अशोक शर्मा रहे। वहीं दुसरे रोचक मुकाबले में आजाद युवा क्लब कपूरीसर ने जीआर ग्रुप राजेरां को 11 रन से हरा दिया। प्लेयर ऑफ द मैच सोनु शर्मा बने।
तीसरे मैच में एलआरटी बिग्गा ने एलएन ओझईया इलेवन सहजरासर से 49 रन से एकतरफा जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच की ट्राॅफी मनीष सारस्वत करनीसर को प्रदान की गई जिन्होंने टुर्नामेंट का पहला शतक (43 गेंद पर 110 रन) बनाया। इसी प्रकार से चौथे मैच में भैरुं क्लब मोकलसर ने कंवराणी इलेवन रीड़ी पर 29 रन से जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच सुनील शर्मा रहे। वहीं पांचवे मुकाबले में बटुक भैरुं क्लब बीकानेर को भोमियाजी फाइटर नापासर ने छह विकेट से हराया। योगेश सारस्वा को प्लेयर ऑफ
द मैच रहे।
आयोजन समिति अध्यक्ष शिव गुरावा लधासर ने बताया कि सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल सप्तम के भामाशाहों मुख्य प्रायोजक सत्यनारायण तावणियां रिड़ी, बिरजलाल तावणियां बिग्गा, मलकीसर सरपंच महेन्द्र सारस्वत, सह प्रायोजक हीरालाल सारस्वत राजेरां हाल रानीवाड़ा, दिलीप सारस्वत खोड़ा, मनोज सारस्वा खारड़ा, नापासर सरपंच प्रतिनिधि रतिराम तावनियां, रामदेव सारस्वा सुरपुरा, शिव सारस्वत मुंडसर, पवन तावनियां दीपसर, जयप्रकाश तावनियां किशनासर, विजेता-उपविजेता पुरस्कार सुशील तावणियां व सुनील तावनियां, फाइनल सरस प्रसादी शेरेरां पुर्व सरपंच परमेश्वर लाल सारस्वत, सात दिवसीय सरस प्रसादी युवा उद्यमी दीनदयाल सारस्वा बींझासर, आठ दिवसीय चाय-काॅफी किशनलाल सारस्वा शेरेरां, आठ दिवसीय पेयजल व्यवस्था मुरलीधर गुरावा सुरजनसर तथा भाजपा देहात आइटी जिला संयोजक कोजुराम सारस्वत, भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजिका शोभा सारस्वत एवं सारस्वत छात्रावास न्यास कोषाध्यक्ष संतोष महाराज, एसपीएल प्रथम अध्यक्ष व सरस वेल्फेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष मनोज सारस्वा पुनरासर तथा श्रीछःन्याति ब्राह्मण महासंघ के हेमाराम जोशी का एसकेपीएल आयोजन समिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष ख्यालीराम तावणियां रिड़ी, उपाध्यक्ष किशनलाल ठाकरणी, कोषाध्यक्ष रुपचंद सारस्वा शेरेरां, सचिव किशन सारस्वत गुसांईसर, एसपीएल द्वितीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजेरां, एसपीएल-6 कोषाध्यक्ष हंसराज सारस्वत कपूरीसर, एसपीएल-6 सचिव हनुमान सारस्वत नारसीसर द्वारा स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि प्रतियोगिता आठ दिन चलेगी तथा फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार 04 फरवरी को सार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होगा।

IMG 20230129 WA0101 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

श्रद्धांजलि सभा और ध्वजारोहण कल 30 जनवरी को सुबह 9.30 बजे

Thar पोस्ट। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 75 वी पुण्यतिथि पर 30 जनवरी 2023 को बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा यशपाल गहलोत के निज कार्यालय में रखी गई हैइसी दिन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में महात्मा गांधी जी की फोटो के साथ ध्वजारोहण करने के निर्देश दिए गए हैयह निर्णय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी के द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम चरण के समापन के लिए लिया गया है श्री राहुल गांधी जी कल श्रीनगर के कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे इसी कड़ी में कांग्रेस जन अपने अपने जिला और ब्लॉक कमेटियों में ध्वजारोहण करेंगे। नितिन वत्सस

बीकानेर । बीकानेर जिलाधीश के कार्यालय लगभग 50 फ़ीट दुरी पर स्थित प्रशासनिक पार्किंग में लगे कचरे के अम्बार को टीम ऑवर फॉर नेशन ने पिछले रविवार श्रमदान करके एक दम साफ़ सुथरा कर दिया । पार्किंग को 2 हिस्सो में बाँट दिया गया है . एक हिस्सा न्यायालय व दूसरा हिस्सा प्रशसनिक पार्किंग के काम लिया जाता है . दोनों हिस्सो में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है . इस परिसर के लगभग सभी सरकारी कार्यालयों, चाय पान के ठेलो का कचरा सरे आम इसी पार्किंग में डाला जाता है .
टीम ऑवर फॉर नेशन ने 4/5 रविवार से यहाँ सफाई अभियान छेड़ रखा है .
और लगभग 6-7 ट्राली कचरे का निस्तारण किया है है . CA सुधीश शर्मा ने बताया की अचरज की बात है , एकदम साफ़ होने के बावजूद कर्मियों द्वारा कचरा वही पर डाला जा रहा है . प्रत्येक रविवार पुनः पार्किंग कचरे से भरी मिलती है . प्रशासन से अपील है कृपया इस और भी ध्यान देवे .
आज के सफाई अभियान में ca सुधीश शर्मा ,ca वसीम , डॉ फ़ारुक़ , डॉ अतुल गोस्वामी,, मानक व्यास, बीएसएनएल के AGM श्री इन्दर सिंह, रेलवेज से राजू ड्रेसर , गजेंद्र सरीन , नवीन (HDFC LIFE) ,मो हसन ,सुशील यादव , भवानी सिंह राजपुरोहि , राम हंस मीणा , अरुण चम् ,गौतम,बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक बिस्सा,रामकुमार ओझा,रतन लाल अरोरा , छोटा बच्चा मास्टर अंश अरोरा , डॉ विशाल मलिक , औम प्रकाश शामिल थे .।

IMG 20230129 WA0065 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News