ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230129 203146 स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री की गोली मार कर हत्या Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास का निधन हो गया है। एएसआई गोपाल दास ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से 2 गोली मारी थीं। नब दास का निधन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुआ है। आज झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास उन्हें गोली मारी गई थी। घटना उस वक्त हुई थी, जब नब दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।ASI गोपाल दास ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से ब्रजराजनगर में 10 से 15 हजार समर्थकों की एक जनसभा के दौरान मंत्री पर गोली चलाई थी। जब मंत्री को फूलों का गुलदस्ता दिया जा रहा था, तभी पुलिसकर्मी ने उनके सीने पर दो राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सीएम नवीन पटनायक उनका हाल लेने पहुंचे थे। हमलावर ASI गोपाल दास की पत्नी जयन्ती दास ने मीडिया को बताया था कि उसके पति का पिछले 7-8 साल से मानसिक असंतुलन की वजह से इलाज चल रहा था। जयन्ती दास ने बताया था कि उसे अपनी भतीजी से हमले की जानकारी मिली, जिसने टीवी देखी थी। जयन्ती दास ने ये भी बताया कि उसके पति कई महीनों ने छुट्टी मांग रहे थे, लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी। 


Share This News