ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20230128 WA0126 अच्छी खबर बीकानेर : दुल्हन ने बांटे 200 हेलमेट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भारती ने अपनी शादी में बारातियों को बांटे 200 हेलमेट, यातायात सुरक्षा का दिया संदेश।सड़क हादसों में अधिकतर सुरक्षा में कमी होना ही नजर आता है। वाहन चलाते समय यदि आपने हेलमेट पहना है तो निश्चित रूप से सुरक्षित रहेंगे। ऐसा मानना है बीकानेर की युवती भारती सोनी का और इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए अपनी शादी में बारातियों को हेलमेट वितरित कर यातायात सुरक्षा का संदेश दिया। भारती सोनी ने अपनी शादी से एक माह पूर्व ही 200 हेलमेट खरीद कर लिए और बारातियों को देने का निश्चय किया। गत 25 जनवरी को भारती की शादी गंगानगर निवासी कन्हैयालाल के साथ हुई है। भारती के पिता आशाराम सोनी पीडब्ल्यूडी में कार्यरत हैं तथा पुत्री की इच्छा पर उन्होंने आईएसआई मार्का 200 हेलमेट वितरित करवाए। बारातियों के साथ-साथ वैवाहिक समारोह में आए सभी अतिथियों ने भारती के इस सुकार्य की सराहना की। समारोह में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जगदीश बिश्नोई व फकरु खान आदि शामिल रहे।


Share This News