IMG 20220712 222522 2 युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, युवक घर के समीप छोड़ भागे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के दौसा जिले में सिकंदरा उपखंड के पंचायत एरिया से गुरुवार रात शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रात करीब नौ बजे 20 साल की एक युवती अपने घर से शौच के लिए निकली थी। इस दौरान युवती के ही गांव के कुछ युवक जबरन उसे बोलेरो गाड़ी में बैठा लिए और काफी दूर तक घूमते रहे। युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद युवक उसे बदहवास अवस्था में उसके घर के समीप सड़क पर फेंककर चले गए। युवती जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई।दौसा में मेडिकल के लिए लाया गया है। यहां उसके बयान भी दर्ज किए जाने हैं। पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।


Share This News