ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221106 223432 4 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा अपना घर आश्रम में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव कन्हैया लाल झंवर थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अमेरिका के ड्यूज बैंक के उपाध्यक्ष पंकज ओझा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। माणक चंद अग्रवाल, एडवोकेट नरेश अग्रवाल, भतमाल पेडीवाल और लोकेश करनानी ने अतिथियों का स्वागत किया। अपना घर आश्रम में सेवाएं देने के लिए डॉ. अजय गांधी और डॉ. हरफूल विश्नोई का सम्मान डॉ. प्रदीप जैन कमिश्नर ऑफ एफएसएल बीकानेर संभाग एवं पीयूष द्वारा किया गया। समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर संजय कोचर, शहर जिलाकांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर सुमित कोचर और शिक्षा के क्षेत्र में बालिका दिवस पर राज्य सरकार द्वारा सम्मानित होने पर यशस्वी महात्मा का सम्मान किया गया। वयोवृद्ध समाजसेवी दामोदर झंवर को महिला इकाई जिला अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन, उपाध्यक्ष ज्योति विजयवर्गीय, गायत्री महात्मा, मिडिया प्रभारी शगुन जैन सह प्रभारी भानु प्रिया जैन ने सम्मानित किया। झंवर ने जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि त्याग और समर्पण भाव से संस्कारित युवा पीढ़ी ही समाज के उच्च आदर्शों को कायम रख सकती है। झवर ने आह्वान किया कि समाज की इस प्रतिष्ठा को सदा कायम रखने में अपना अपना योगदान दें।
विशिष्ट अतिथि प्रवासी भारतीय पंकज ओझा ने बीकानेर शहर के विकास के लिए सभी को सदैव तत्पर रहने की जरूरत बताया। वर्तमान में अन्य शहरों से शहर के पिछड़ने पर चिंता करते हुए सभी को साथ मिलकर शहर के विकास का एक आयामी कार्यक्रम बनाने की बात कही।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला अध्यक्ष जुगल राठी ने अतिथियों द्वारा दिए गए सुझावों की अक्षरशः पालना करने का आश्वासन देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय बाफना ने किया।राम रतन धारणिया, दिनेश महात्मा, मधुसूदन शर्मा , शशिमोहन मोहता , राधे राठी , मोहरसिंह आदि मौजूद रहे।

IMG 20230127 WA0110 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 28 जनवरी से : सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल सप्तम दिनांक 28 जनवरी शनिवार से 04 फरवरी शनिवार तक आयोजित की जा रही है।आयोजन सचिव किशन सारस्वत गुसांईसर ने बताया कि गत छह वर्षो से प्रति वर्ष सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष एसकेपीएल सप्तम का शुभारंभ दिनांक 28 जनवरी शनिवार को प्रातः 9 बजे सार्दूल क्लब क्रिकेट ग्राउंड में किया जायेगा। आयोजन समिति अध्यक्ष शिव गुरावा लधासर ने बताया कि इस आठ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजन समिति में संयोजक सत्यनारायण तावणियां रिड़ी , अध्यक्ष शिव गुरावा लधासर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ख्यालीराम तावनियां रिड़ी, उपाध्यक्ष किशनलाल सारस्वा ठाकराणी, आयोजन सचिव किशन सारस्वत गुसांईसर, कोषाध्यक्ष रुपचंद सारस्वा शेरेरां, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत, सोशियल मीडिया प्रभारी हंसराज सारस्वत कपूरीसर, रामनिवास खांथड़िया हेमासर व शिव कायल छट्टासर, ग्राउंड प्रभारी सुंदरलाल राजेरां तथा 51 सदस्यों को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
आयोजन उपाध्यक्ष किशनलाल सारस्वा ठाकराणी ने बताया कि सारस्वत कुण्डीय समाज क्रिकेट प्रतियोगिता एसकेपीएल सप्तम 28 जनवरी से 04 फरवरी तक आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में समाज की अधिकतम 28 टीम भाग ले रही है। जिनको 07-07 के चार ग्रुप में बांटा गया है।
आयोजन कोषाध्यक्ष रुपचंद सारस्वा शेरेरां ने बताया कि एसकेपीएल सप्तम क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,000 नगद राशि व विनर ट्राॅफी तथा उपविजेता टीम को 11,000 नगद राशि व रनर ट्राॅफी, मैन ऑफ द टूर्नामेंट ट्राॅफी, सभी मैच के मैन ऑफ द मैच ट्राॅफी सहित अन्य पारितोषिक प्रदान किये जायेंगें। प्रतिभागी 28 टीम के नाॅक-आऊट मुकाबले 14-14 ओवर के खेले जायेंगें वहीं सेमीफाइनल मैच 16 ओवर तथा फाइनल मैच 20 ओवर के होंगें। पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह 04 फरवरी शनिवार को सादुल क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा।
मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि मुख्य प्रायोजक सत्यनारायण तावणियां रिड़ी, बिरजलाल तावणियां बिग्गा, मलकीसर सरपंच महेन्द्र सारस्वत, सह प्रायोजक हीरालाल सारस्वत राजेरां हाल रानीवाड़ा, दिलीप सारस्वत खोड़ा, मनोज सारस्वा खारड़ा, नापासर सरपंच प्रतिनिधि रतिराम तावनियां, रामदेव सारस्वा सुरपुरा, शिव सारस्वत मुंडसर, पवन तावनियां दीपसर, जयप्रकाश तावनियां किशनासर, विजेता-उपविजेता पुरस्कार सुशील तावणियां व सुनील तावनियां, फाइनल सरस प्रसादी शेरेरां पुर्व सरपंच परमेश्वर लाल सारस्वत, सात दिवसीय सरस प्रसादी युवा उद्यमी दीनदयाल सारस्वा बींझासर, आठ दिवसीय चाय-काॅफी किशनलाल सारस्वा शेरेरां, आठ दिवसीय पेयजल व्यवस्था मुरलीधर गुरावा सुरजनसर द्वारा की गई है।

गणतंत्र दिवस पर नेशन प्राइड अवार्ड से डॉक्टर गुप्ता को किया सम्मानित : डॉ अर्पिता गुप्ता को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेशन प्राइड़ अवार्ड- 2023 से सम्मानित किया गया| फॉरएवर स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के उन चयनित प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नेशन प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया जो सामाजिक कार्य में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं|
राजस्थान बीकानेर की समाजसेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता द्वारा पिछले कुछ वर्षों से लगातार बच्चियों व महिलाओं को सामाजिक शैक्षिक आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं, स्वास्थ्य कैंप, हस्तनिर्मित चीजें सिखाने हेतु कैंप, के साथ महामारी के समय ऑनलाइन कक्षाओं द्वारा 5000 से अधिक बच्चों व महिलाओं को शिक्षित करने तथा ज़रूरतमंद की सेवा, बाल मजदूरी, युवाओं को रोजगार दिलाने, महिला सुरक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है|

IMG 20230127 184405 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

संविधान हमें हक देता है तो दायित्व बोध भी कराता है-भगवान आचार्य : नालन्दा पब्लिक सी. सै. स्कूल के प्रांगण में 74वां गणतंत्र दिवस और वसन्तोत्सव हर्षोल्लास एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत झंडारोहण से हुई। शाला प्राचार्य राजेश रंगा एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष व्यवसायी भगवानदास आचार्य ने झंडारोहण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी भगवानदास आचार्य ने करते हुए बच्चों को छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से गणतंत्र का महत्व बताया। हमारे देश के संविधान ने जहां हमें हमारे अधिकार दिये है वहीं हमें हमारे दायित्व निवर्हन का बोध भी कराया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागपुर से पधारे युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी अभय कुमार आचार्य ने वसन्त पंचमी को प्रकृति की अनुपम देन बताई और इस दिवस को मनाए जाने के बारे में बताते हुए वसंत के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नागौर के युवा शिक्षाविद् उमाशंकर व्यास ने गणतंत्र दिवस के महत्व को बताते हुए कई ऐतिहासिक जानकारिया बच्चों से साझा की।
कार्यक्रम के दौरान शाला के बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतिया देकर राष्ट्र भक्ति और सद्भावना की भावना के साथ नृत्य, गीत आदि प्रस्तुत किए। शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने बच्चो की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन हेमलता व्यास व सुनिता गहलोत ने किया।

IMG 20230127 WA0088 बीकानेर सार समाचार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

गीतों भरी शाम संगीत प्रेमियों के नाम कार्यक्रम 4 फरवरी को अमन कला केंद्र बीकानेर द्वारा फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम गीतों भरी शाम संगीत प्रेमियों के नाम कार्यक्रम 4 फरवरी को शाम 5 बजे टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा शहर महामंत्री मोहन सुराणा होंगे अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा व उप वन संरक्षक अहमद हारून कादरी करेंगे विशेष आमन्त्रित मेहमान जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ प्रवीण चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि श्री किशन जोशी मधु अरूण पांडे मो सदीक चौहान एम आर मुग़ल डॉ दिनेश शर्मा डॉ सुधीर शर्मा रहमत अली समुंद्र सिंह राठौड़ संजीव ऐरन नेमीचंद गहलोत रामदेव अग्रवाल अशोक सोनी जसमतिया एम आर कुकरेजा होंगे संस्था के सचिव अनवर अजमेरी ने बताया की कार्यक्रम में अहमद हारून कादरी ख्वाजा हसन कादरी अनवर अजमेरी एम रफीक कादरी ललित शर्मा सिराजू दिन खोखर इकरामूदीन कोहरी नरेन्द्र खत्री समुंद्र सिंह राठोड़अनीस खेरादी गोपिका सोनी दीपिका प्रजापत डॉ तपस्या चर्तुवेदी डॉ दिनेश शर्मा डॉ सुधीर शर्मा नदीम हुसैन अशोक सोनी जसमतिया सहित अनेक गायक कलाकार अपने गीत पेश करेंगे संचालन एम रफीक कादरी करेंगे प्रवेश फ्री रहेगा।


Share This News