ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220726 123123 1 सोलर प्लांट्स पर चोरों की नज़र, यहां बढ़े मामले Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। चोरों की नज़र अब सोलर प्लांट्स पर भी है। बीकानेर के जामसर थाना एरिया में लगे सोलर प्लांट्स से चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बीकानेर के ऊन-सब्जी मंडी के पास रहता है, जिससे सोलर प्लेट्स के साथ एक गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 20 जनवरी को अकरम खान ने ने पुलिस थाना जामससर में मामला दर्ज कराया था कि अंजूर सोलर प्लांट से 19 जनवरी की रात ब्लॉक नंबर 25, 39 व 52 से सोलर प्लेट्स चोरी कर ली गई है। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल आनन्द सिंह को सौंपी गई थी। छानबीन करने पर इस मामले में बीकानेर में ऊन-सब्जी मंडी के पास रहने वाले बिशनाराम गोदारा की भूमिका संदिग्ध पाई गई। उसके घर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की तो वहां से चोरी हुई चार सोलर प्लेट्स व चोरी में काम ली गई केंपर गाड़ी मिली। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने के आदेश हुए।कोलायत व खाजूवाला एरिया में सोलर प्लेट्स चोरी हो रही है और यहीं से चोर बाजार में ये प्लेट्स बेची जा रही है। सस्ती दर पर प्लेट्स खरीदने के चक्कर में लोग चोरी का सामान घर ले आते हैं।


Share This News