ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230124 203429 फ्लाईओवर से नोटों की बारिश ! फिर हुआ ये Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बेंगलुरू। फ्लाईओवर से नोटों की बारिश से जुड़ी खबर तेज़ी से वायरल हो रही है। यदि आप किसी फ्लाईओवर के नीचे खड़े हों और अचानक नोटों की बारिश होने लगे तो आप क्या करेंगे? यह बात कुछ फिल्मी लगती है लेकिन बैंगलुरु से वाकई ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां के KR मार्केट फ्लाई ओवर से 10 रुपए के नोटों को उछालने की एक अजीब घटना सामने आई है। KR मार्केट सिग्नल के पास फ्लाई ओवर से एक अनजान आदमी ने ये नोट उछाले।नोटों को गिरता देख कुछ लोगों ने नोटों को लूटना शुरू कर दिया, जब तक पुलिसकर्मी फ्लाई ओवर के ऊपर चढ़कर जाते तब तक वो व्यक्ति वहां से भाग गया। इसकी शुरुआती जांच में पता लगा है कि इस शख्स ने 10-10 रुपए के करीब 3 हजार रुपए हवा में उछाल दिए, घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि उस व्यक्ति ने कहा है कि किसी फिल्म की शूटिंग के लिए उसने ये काम किया।पुलिस को आशंका है कि ये व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हो सकता है। लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने की धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 


Share This News