IMG 20230103 202520 3 सर्दी का सितम मकर संक्रांति के बाद फिर से, रहें सावधान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान समेत उत्तर भारत मे सर्दी का सितम फिर से शुरू होगा। मकर संक्रांति के बाद कड़ाके की ठंड का नया दौर शुरू होगा। यह कहना है मौसम विभाग का। राजस्थान के चुरू, गंगानगर के अलावा उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम है इसके चलते सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार संक्रांति के बाद लोगों को सर्दी से बचकर रहना होगा। अभी सर्दी का दौर चलेगा। राजस्थान व यूपी के कई जिलों तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले सप्‍ताह तक कई जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर चलती रहेगी।


Share This News