ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20221004 193016 1 फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ और हंगामा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। फ्लाइट्स में भी अब बवाल होने लगे है। ये मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गो फर्स्ट के बाद अब इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है। यात्रियों पर शराब के नशे में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ और हंगामा करते हुए विमान कैप्टन के साथ मारपीट का आरोप है। इंडिगो की जिस फ्लाइट में यह घटना हुई, वह दिल्ली से पटना आ रही थी। घटना बीती रविवार रात की है। मामले में एयरपोर्ट पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब पीकर इंडगो की फ्लाइट 6E-6383 में चढ़े थे। रात 10:00 बजे दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद दो आरोपियों को एयरपोर्ट के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईएसएफ ने दो को पकड़कर एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया है, जबकि एक युवक फरार हो गया है। पकड़े गए आरोपियों की ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराई गई है, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है। तीनों बिहार के वैशाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 


Share This News