ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221202 104843 5 कार नहर में गिरी, 3 मरे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक कार गंग नहर में गिर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक व्यक्ति का शव रात को ही निकाल लिया गया था। दो व्यक्तियों के शव रविवार सुबह निकाले गए।साधुवाली में गंग कैनाल लिंक हैड की तरफ पटरी के पास सुनील बिश्नोई अपने खेत में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। पार्टी के बाद रात 10-11 बजे सभी अपने घर जाने लगे। इसी दौरान कोहरे के कारण एक स्विफ्ट कार गंग नहर में गिर गई। कार में (28 साल) पुत्र सुरजीत सिंह कुम्हार, संजय (29 साल) पुत्र पूर्ण राम जाति बिश्नोई निवासी साधुवाली और रविंद्र उर्फ रोडू (30 साल) बिश्नोई मिस्त्री निवासी गुमजाल (पंजाब) सवार थे। चीखने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने संजय को निकाला। संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।कार सवार अजमेर और रविंद्र उर्फ रोडू नहर में ही बह गए। सिविल डिफेंस टीम स्टाफ और ग्रामीणों की मदद से नहर में सर्च करवाई गई। रविवार सुबह दोनों व्यक्तियों के शवों को नहर से निकाल लिया गया। कार भी निकाली गई है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


Share This News