IMG 20230106 184013 राजस्थान के 13 जिले कोहरे के आगोश में ** 7 जिलों में पाला पड़ने का अलर्ट, 9 जनवरी से राहत के आसार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के एक दर्जन जिले कोहरे के आगोश में है। मौसम विभाग के अनुसार हिल स्टेशन माउंट आबू ही नहीं, राजधानी जयपुर के जोबनेर और शेखावाटी के फतेहपुर सीकर, चूरू और थार के रेगिस्तान में भी शीतलहर चल रही है। सर्द हवाएं हाथ-पैर सुन्न कर कंपकंपी छुड़ा रही हैं। रबी के फसली सीजन में खेतों में पाला पड़ रहा है। पेड़-पौधों, तालाब, कुंडों के साथ ही सड़कों और वाहनों पर भी अल सुबह बर्फ जमी नजर आ रही है।जयपुर जिले के जोबनेर में  पारा लगातार तीसरे दिन भी माइनस में रहा है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। क्षेत्र के मैदानी इलाकों में बर्फ जम रही है । फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ बन चुकी हैं।  आलम ये है की जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। जोबनेर के श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्विद्यालय की मौसम वेधशाला ने पिछले तीन दिन से लगातार तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया है। जो पिछले 25 साल में दूसरा रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2021 के  दिसंबर में लगातार तीन दिन तक तापमान माइनस में गया था। इस दौरान पारा तो गिरा ही, कोहरे और धुंध का भी असर रहा।

जोबनेर,माउंट आबू, सीकर, बीकानेर, बूंदी, फतेहपुर में बर्फ जमी
सीकर, बीकानेर, बूंदी में 0 डिग्री सेल्सियस और फतेहपुर में 0.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है। चूरू में 1  डिग्री, भीलवाड़ा और टोंक के वनस्थली में 1.6 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड हुआ है। अजमेर में 4.4 डिग्री, अलवर में 4.5, जयपुर में 3.6, झुंझुनूं के पिलानी 3.6, कोटा में 3.6, चित्तौड़गढ़ में 4.8 डिग्री सेल्यिसस मिनिमम टेम्परेचर रिकॉर्ड हुआ है।
उयपुर के डबोक में 5.8, बाड़मेर में 7.2, जवाईबाध पाली में 3, जैसलमेर में 6.2, जोधपुर में 6.5, फलौदी में 3.8, श्रीगंगानगर में 4.7, धौलपुर में 5.7, नागौर में 1.7, टोंक में 4.7, बारां के अंता में 1.1, डूंगरपुर में 11, हनुमानगढ़ के संगरिया में 4.9, जालौर में 6.7, सिरोही में 6.3, करौली में 4.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 9 जनवरी से अति शीतलहर, घना कोहरा और कोल्ड डे के दौर से हल्की राहत के आसार हैं।


Share This News