IMG 20230102 182638 माउंटआबू में जमी बर्फ, भीषण सर्दी का एलर्ट जारी, जयपुर व बीकानेर संभाग में रहेगा अधिक असर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में तेज सर्दी का अलर्ट जारी। सर्दी के इस सीजन में सोमवार सुबह सबसे सर्द रही। माउंटआबू में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। नक्की झील और आसपास पानी और नमी वाली जगहों पर बर्फ जम गई । इससे पहले 26 दिसंबर को माउंट आबू में तापमान -1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। प्रदेश में शीत लहर चल रही है और मौसम विभाग ने राजस्थान के 11 शहरों में यलो अलर्ट जारी किया है।अलवर, भरतपुर ,दौसा, धौलपुर झुंझुनू, करौली, सीकर, बीकानेर चूरू ,हनुमानगढ़ ,श्रीगंगानगर में 6 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अल सुबह और रात को तेज सर्दी के कारण फसलों में पाला पड़ने की भी चेतावनी जारी की गई है। विशेषज्ञों ने छोटे बच्चों, बुजुर्गो और पशुओं को भी सुबह-शाम में सर्दी से बचाने की सलाह दी है।

  • जयपुर और बीकानेर संभाग में अगले 5 दिन कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।
  • राजस्थान में साल 2023 की शुरूआत ही तेज सर्दी और शीतलहर के साथ हुई है। मौसम विभाग ने छह जनवरी तक प्रदेश के 11 शहरों में तेज ठंड पड़ने की संभावना जताते हुए इन शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
  • इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीत लहर चलेगी। शीतलहर का सबसे ज्यादा असर जयपुर और बीकानेर संभाग के जिलों पर पड़ेगा।

Share This News