ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20221231 104839 पीएम मोदी पर बयान के मामले में बैकफुट पर बीजेपी नेता ओम माथुर, बयान को भ्रामक बताया ! Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीजेपी नेता ओम माथुर अब अपने बयान को लेकर बैकफुट पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भाजपा नेता ओम माथुर के बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उनके बयान से भाजपा में हंगामा मच गया। अब ओम माथुर ने अपने इस बयान को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों ने इसे प्रयोजित तरीके से प्रचार किया है। ओम माथुर ने कहा कि इससे जो उन्हें पीड़ा हुई है, वो बयां नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी में भाषण देते वक्त वो शब्द बोला गया, वो नहीं होना चाहिए था लेकिन इसके पीछे संगठन हित संरक्षण का भाव था कि दिल्ली के वरिष्ठ लोगों के पास सारी रिपोर्ट होती है तो मोदी जी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामने जो बात रखूंगा, वो भी सहमत होंगे क्योंकि वो हम सब के संरक्षक हैं। 27 दिसंबर को नागौर के परबसर में जन आक्रोश सभा के दौरान भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर के एक बयान से प्रदेश भाजपा की सियासत में हलचल मच गई थी। अपने भाषण में ओम माथुर ने कहा था कि यह गलतफहमी मत पाल लेना भाई, अब तो मैं केंद्रीय चुनाव समिति का मेंबर हूं। यह जयपुर वाले कैसी भी लिस्ट भेजेंगे, उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। मैं हर गांव की एक-एक की नस जानता हूं। मैंने जो खूंटा गाड़ दिया, तो उसे मोदी भी नहीं हिला सकते। यह मैं यहां कहकर जा रहा हूं। मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि मेरी ओर से दिए गए टिकट को कोई काट नहीं सकता है। इस मामले को लेकर ओम प्रकाश माथुर ने स्पष्टीकरण जारी किया। माथुर ने कहा कि जन आक्रोश सभा में मेरे भाषण के एक अंश का गलत भावार्थ निकाल कर इस प्रकार दिखाया गया कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कुछ बोला है। 


Share This News