IMG 20220728 165735 जिला अस्पताल में घुसे कुत्ते ने 35 जनों को काटा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के बाड़मेर में एक अस्पताल में घुसे कुत्ते ने एक के बाद एक 35 लोगों को अपना शिकार बनाया। यह बताया जा रहा है कि कुत्ता पागल हो गया था। उसके सामने जो भी आता गया उसको उसने जख्मी कर दिया। तीन घंटे के उत्पात के बाद नगर परिषद की टीम ने कुत्ते को काबू किया। बाद में कुत्ते की मौत हो गई।राहत के लिए अस्पताल पहुंचे लोगों को अस्पताल में ही दर्द मिल गया। गुरुवार शाम को एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पात मचाया। जो भी रास्ते में मिला उसको उसने काट कर जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं घूमते हुए कुत्ता अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में घुस गया। वहां भी उसने कई लोगों को जख्मी कर दिया। उसने तीन घंटे में कुल 35 लोगों को जख्मी कर दिया। इधर, जैसे ही इमरजेंसी में घायलों की भीड़ बढ़ने लगी अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया। नगर परिषद को सूचना दी गई। इसके बाद कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। कार्मिकों ने कुत्ता पकड़ा, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।


Share This News