ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221229 WA0158 जन आक्रोश सभा के लिए घर घर संपर्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा की विस्तृत तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता और बीकानेर पूर्व विधानसभा जन आक्रोश यात्रा प्रभारी डॉ. बृजमोहन सहारण के मुख्य आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक को संबोधित करते हुए बीकानेर पूर्व विधानसभा जन आक्रोश यात्रा प्रभारी डॉ. बृजमोहन सहारण ने कहा कि राजस्थान में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने चार वर्षों में प्रदेश के विकास को ठप्प कर रसातल में पहुंचा दिया है और मुख्यमंत्री बनने के खेल में राजस्थान की जनता पिस रही है ।डॉ. सहारण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर आयोजित हुई जन आक्रोश यात्राओं को जनता के भरपूर सहयोग के साथ सकारात्मक परिणाम मिला है। प्रदेश की जनता ने बदलाव का मानस बना लिया है और आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा की दस दिवसीय जन आक्रोश यात्रा की सफलता के बाद आमजन के सहयोग से सभा को भी सफल बनाया जाएगा ।बैठक में जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जन आक्रोश जिला यात्रा संयोजक डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया, पूर्व विधानसभा यात्रा प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ असवाल, सुरेश भसीन, सुधीर केवलिया, मण्डल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा, मुकेश ओझा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी, मंडल महामन्त्री मघाराम नाई, नरेंद्र सिंह ,पुखराज स्वामी, रमेश पारीक, हिमांशु शर्मा, मो.फारूक चौहान, सरिता नाहटा, भारती अरोड़ा, राधा खत्री, भगवती स्वामी, आशा पारीक, सीमा पारीक, अदिति राजवंशी, मीनू वर्मा, अन्नू सुथार, उमाशंकर सोलंकी, जतिन सहल , डॉ. अशोक मीणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News