ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20220812 080736 8 मनचले प्रोफ़ेसर के खिलाफ चार छात्राओं ने दर्ज करवाए मामले Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक प्रोफ़ेसर के खिलाफ 4 छात्राओं ने मामले दर्ज करवाए है। राजस्थान तकनीकी विश्विद्यालय में परीक्षा में पास करने के बदले यौन संबंध बनाने की मांग करने वाले शिक्षक के काले कारनामे खुलते जा रहे हैं। आरटीयू के डर्टी प्रोफेसर के खिलाफ अब तक चार एफआईआर दर्ज हो चुके हैं। इनमें तीन दादाबाड़ी थाने में और एक एफआईआर आरकेपुरम थाने में दर्ज करवाई गई है। छात्राओं की परीक्षा कॉपियों की एफएसएल जांच होगी। इस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल डर्टी प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धाराएं 3,4,5,6 भी जोड़ी गई है। प्रोफेसर और बिचौलिया छात्र अर्पित पुलिस रिमांड पर है। 

एसआईटी कर रही मामले की जांच
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आरटीयू) कोटा के एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार पर छात्राओं ने संगीन आरोप लगाए हैं। आरोपी प्रोफेसर छात्राओं पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाता था। छात्राओं के मोबाइल डीपी के फोटो अपने मोबाइल में रखता था। साथ ही छात्राओं को व्हाट्सएप डीपी में अपनी अच्छी फोटो लगाने के लिए बोलता था। इसके बाद छात्राओं की फोटो के स्क्रीनशॉट ले लेता था। मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी को आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार के मोबाइल से कई छात्राओं के फोटो मिले हैं। उसका मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है


Share This News