IMG 20221225 132804 अलर्ट : भीषण शीतलहर के लिए रहें तैयार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में तापमान में गिरावट के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार रात कई जगहों का पारा जमाव बिंदू पर पहुंच गया। प्रदेश में माउंट आबू प्रदेश का सबसे ठंडा रहा। माउंट आबू में तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।प्रदेश में सर्दी ने सितम ढाहना शुरू कर दिया है। ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश के कई जगहों पर तापमान पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से उत्तरी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचने लगेंगी। जिससे नए साल के मौके पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे पूरे प्रदेश में ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं शेखावटी में सर्दी ज्यादा रहेगी। शीतलहर और कोहरा का असर हावी रहेगा। आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में शीतलहर से सर्दी बढ़ेगी।फतेहपुर का पारा 0, सीकर का 0.5, नागौर का 1.7, जैसलमेर का पारा 7.3, बीकानेर का पारा 3.4, चूरू का पारा 2.5, जयपुर का पारा 6.6 , श्रीगंगानगर का पारा 5. 6, उदयपुर का पारा 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Share This News