ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20221225 WA0146 विप्र सेना बीकानेर पश्चिम क्षेत्र की बैठक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। विप्र सेना बीकानेर पश्चिम क्षेत्र की बैठक में मिस्ड कॉल करवाने का किया गया आव्हान।स्थानीय महानंद मंदिर प्रांगण में विप्र सेना पश्चिम के अध्यक्ष राजन आचार्य द्वारा विप्र सेना के आगामी कार्यक्रम 19 मार्च 2023 को जयपुर में होने वाले ब्राह्मण महापंचायत सम्मेलन हेतु कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विप्र सेना बीकानेर प्रभारी पवन सारस्वत, बीकानेर जिला अध्यक्ष राजेश आचार्य, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष वीणा पारीक, युवा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष किरण शर्मा और विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री राजकुमार किराडू द्वारा संबोधित किया गया ।
इस कार्यक्रम में उपस्थित विप्र बंधुओं ने आगामी कार्यक्रम हेतु अपने सुझाव दिए जिसमें किशोर व्यास, गोविंद सारस्वत, पूनम पंचारिया ,पेंटर मनोज द्वारा उपस्थित सजातीय बंधुओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मिस्ड कॉल करने और जयपुर चलने की अपील की । विप्र सेना के कार्यकर्ताओं के रूप में युवाओं ने जय परशुराम के नारे द्वारा पूरे माहौल को विप्रमय बनाते हुए यह घोषणा की कि आगामी 19 मार्च 2023 को जयपुर में ब्राह्मणों का शालीनता पूर्वक होने वाली महापंचायत में हर घर से पूरे परिवार को साथ लेकर चलेंगे ।कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र आचार्य द्वारा किया गया ।


Share This News