ताजा खबरे
पितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !पश्चिमी राजस्थान में होगा ‘तरंग शक्ति’ लड़ाकू विमान चीरेंगे आसमान की खामोशीडिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठाया
IMG 20221225 WA0176 बीकानेर प्रेस क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लगातार दूसरी बार शंभुदयाल सक्सेना इलेवन ने अंबालाल माथुर इलेवन को हराकर जीता। धरणीधर खेल मैदान में खेले गये खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए शंभुदयाल सक्सेना इलेवन ने 20 ओवर में 171 रन बनाएं। दिनेश जोशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रनों का योगदान दिया। वहीं मुकेश रामावत ने 36,हेमन्त ने 27 रनों बनाएं। अंबालाल माथुर इलेवन की ओर से दशरथ रामावत ने दो,सुमित,संजय स्वामी,गिरीश व राजा ओझा ने एक एक विकेट चटकाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबालाल माथुर की टीम शुरू से ही लडख़ड़ा गई और उसकी आधी टीम महज 30 रन पर पवेलियन लौट आई। बाद में संजय स्वामी और अतुल आचार्य ने टीम को संभालते हुए स्कोर को 98 रनों तक पहुंचाया। संजय स्वामी ने 43 व अतुल ने 20 रन बनाएं। शंभुदयाल सक्सेना इलेवन की ओर से दिनेश जोशी ने 16 रन देकर तीन विकेट चटकाएं। टीम की ओर से हेमन्त व मुकेश ने तीन तथा अनिल ने एक सफलता प्राप्त की। दिनेश जोशी के ऑलराउण्डर प्रदर्शन के लिये उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलों में शंभुदयाल सक्सेना इलेवन ने बजरंग शर्मा इलेवन को 75 रनों से मात दी। तो अंबालाल माथुर ने प्रतिद्वन्द्वी टीम नहीं आने पर बाई के आधार पर फाइनल में प्रवेश किया। अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि सभी खेलों में विजेता खिलाडिय़ों को एक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। फाइनल मुकाबले में जार के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भवानी जोशी व जार पदाधिकारी जितेंद्र व्यास ने खिलाडिय़ों से परिचय लिया। व्यास ने बेहतर आयोजन के लिए क्लब के प्रयासों की सराहना की।


Share This News