IMG 20221223 WA0102 हिंदी फिल्मों के पोस्टर्स का जादू सिर चढ़कर बोला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में हिंदी सिनेमा के 100 साल ओल्ड फ़िल्म पोस्टर प्रदर्शनी शुरू। नोशाद एकेडमी ऑफ हिंदुस्तानी संगीत व अमन कला केंद्र बीकानेर द्वारा राजमाता सुदर्शना कला दीर्घा होटल लाल जी के सामने स्टेशन रोड पर दो दिवसीय ओल्ड फ़िल्म पोस्टर प्रदर्शनी व रफी साहब के गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की उद्धघाटन समारोह के मुख्य अतिथि इक़बाल हुसैन समेजा डायरेक्टर होटल रॉयल इन रानी बाज़ार थे अध्यक्षता संयुक्त रूप से नारायण बिहानी डॉ प्रवीण चतुर्वेदी ने की विशिष्ठ अतिथि मो सदीक चौहान रहमत अली समुंद्र सिंह राठौड़ अरुण पांडे संजय सांखला रामदेव अग्रवाल धर्मेन्द्र सोनी थे पोस्टर प्रदर्शनी के दौरान मो रफी के जन्मदीन के अवसर पर रफ़ी के गीतों का कार्यक्रम आयोजित गया। इस अवसर पर एम रफीक कादरी अहमद हारून कादरी अनवर अजमेरी ख्वाजा हसन नदीम हुसैन अरुण पांडे मधु पांडे जवाहर जोशी डॉ प्रवीण चर्तुवेदी डॉ हिमांशु दाधीच डॉ भूपेंद्र तिवाडी रविंद्र जैन समुंद्र सिंह राठोड़ आदि कलाकारों ने रफी साहब के गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की 25 दिसंबर समापन समारोह के रविवार मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अबरार पंवार होगे अध्यक्षता डॉ सीएस मोदी क्षय रोग अधिकारी करेंगें विशिष्ट अतिथि डॉ दिनेश शर्मा डॉ सुधीर शर्मा रोशन अली बागवान अविनाश भार्गव चौहान नेमचंद गहलोत संजीव ऐरन होंगे अनवर अजमेरी व एम दाऊद बीकानेरी ने बताया की फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी के दौरान फिल्म संगीत कार्यक्रम 25 दिसंबर सुर सम्राट संगीतकार नौशाद की जयंती के अवसर पर संगीत कार्यक्रम सुबह 12 बजे से शाम 2 बजे तक प्रदर्शनी स्थल पर आयोजित किया जाएगा पोस्टर प्रदर्शनी देखने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा सिनेमा के 100 साल ओल्ड फ़िल्म पोस्टर प्रदर्शनी 1930 से 1950 के फ्लेक्स बेनर व 1951 से ओरिजनल फिल्मों के पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की की जा रही है।


Share This News