ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221102 132045 1 बीकानेर में सड़क हादसे में एक जने की गई जान, 9 घायल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 9 लोग गंभीर घायल हो गए।नाल थानान्तर्गत हुए इस सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक पप्पू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के पास टैक्सी और ट्रेलर की टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि टैक्सी गलत साइड में चल रही थी, जो ट्रेलर की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि बीकानेर के बंगला नगर क्षेत्र से कुछ लोग शोक सभा में हिस्सा लेकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान टैक्सी चालक ने यूटर्न के लिए लंबा चक्कर लेने के बजाय गलत दिशा में ही चला दी। बीकानेर से नाल की तरफ जा रहे एक ट्रेलर की चपेट में आ गई। टैक्सी ट्रेलर की भिड़ंत से काजल हुए सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।


Share This News