ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221106 223432 1 बीकानेर : सड़क हादसे में तीन घायल, कोहरा बना वजह Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में टीचर और उसका परिवार गंभीर घायल हो गया। टीचर यहां सेंट्रल स्कूल में कार्यरत है और टोंक से कार में बीकानेर आ रहा था। रास्ते में उनकी कार बिग्गा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। कोहरे के कारण आगे कुछ दिखाई नहीं दिखा, जिससे कार अचानक अनियंत्रित हो गई। स्पीड तेज होने से कार पलट गई। एक पेड़ से टकराने के कारण सवारियों के चोटें आई है। कार को सेंट्रल स्कूल बीकानेर के टीचर महेंद्र कुमार चंदेल चला रहे थे। चंदेल को काफी चोट आई है। उनकी पत्नी और बच्चों को भी चोट आई है। तीनों को गरीब सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और कार से चोटिल महिला व सभी सवारों को निकाल कर अस्पताल पहुंचे।बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ और श्रीडूंगरगढ़ से सीकर तक सुबह के समय काफी कोहरा रहता है। ऐसे में ये सड़क काफी खतरनाक हो जाती है। सर्दी में कोहरे से सर्वाधिक एक्सीडेंट इसी मार्ग पर होते हैं। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस और यातायात पुलिस यहां पर स्पीड चैक करके चालान भी काटती है लेकिन इसके बाद भी वाहन तेज स्पीड से चलते हैं।


Share This News