ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221128 184332 4 सड़क हादसे में एक की मौत, अन्य घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार देर रात यहां बोलेरो और डिजायर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए। जिसमें सात को पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। नेशनल हाइवे पर कितासर से लगभग डेढ़ किलाेमीटर आगे एक बोलेरो और डिजायर कार में भयंकर भिड़ंत हुई। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। श्रीडूंगरगढ पुलिस दल घटना स्थल पर पहुंचा और एम्बुलेंस से घायलों और मृतकों को अस्पताल लाया गया। एएसआई हेतराम ने बताया कि मृतक युवक को सीएचसी को मोर्चरी में रखा गया है और 7 घायलों को बीकानेर रेफर किया गया है।एएसआई हेतराम ने बताया कि डिजायर में सवार यात्री बीकानेर शादी में जा रहे थे। वहीं बोलेरो में सवार 7 लोग ठुकरियासर से शेला सातड़ा, चूरू शादी में जा रहे थे। पुलिस को बोलेरो सवार एक घायल ने बताया कि वो लोग बोलेरो से चूरू की ओर जा रहे थे। हमारे आगे एक पिकअप चल रही थी। तभी सामने से आ रही एक डिजायर कार का पिछला हिस्सा पिकअप से टकराया और डिजायर अनियंत्रित होकर हमारी बोलेरो गाड़ी से टकरा गई।


Share This News