ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221209 093534 20 पत्नियों वाला पति, खुद को घोषित किया पैगम्बर! ऐसे हुई गिरफ्तारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। यह दुनिया भी विचित्र इंसानों से भरी हुई है। एक व्यक्ति ने खुद को ईश्वर घोषित कर 20 शादियां रचा ली। अमेरिका के एरिजोना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। खुद को पैगंबर बताने वाले एक शख्स की 20 पत्नियां हैं। इनमें से एक पत्नी की उम्र महज 9 साल है। अमेरिकी की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी एफबीआई ने खुलासा किया है कि 20 पत्नियों में से एक इस शख्स की खुद की बेटी है। आरोपी का नाम सैमुअल रैपिल्ली बेटमैन है। वह बहु विवाह प्रथा का अभ्यास करने वाले मॉर्मन ग्रुप का नेता है। इसे लैटर डे सेंट के जीसस क्राइस्ट के फंडामेंटलिस्ट चर्च के रूप में भी जाना जाता है।एफबीआई के अनुसार, साल 2019 में इस छोटे से समूह के 50 लोगों पर नियंत्रण हासिल करने के बाद सैमुअल ने खुद को पैगंबर कहना शुरू कर दिया और खुद ही बेटी से शादी करने की इच्छा जताई। एजेंसी का कहना है कि सैमुअल ने कम से कम 20 महिलाओं से शादी की है, जिनमें से अधिकतर नाबालिग हैं। इनमें से ज्यादातर की उम्र 15 साल से भी कम है। इन लड़कियों को जबरन बाल यौन तस्करी में धकेला जाता था। दस्तावेजों से पता चलता है कि सैमुअल ने अपने तीन पुरुष शिष्यों को अपने सामने अपनी बेटियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए कहा था। सैमुअल इस जघन्य घटना को देखता रहा। इनमें से एक बेटी की उम्र महज 12 साल थी। उसने दावा किया कि इन लड़कियों ने ईश्वर की खातिर अपने पुण्य का त्याग किया है। भगवान उनके शरीर को फिर से ठीक कर देंगे। इस राक्षस का पता तब चला जब सितंबर में उसे स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया। तब सैमुअल ट्रेलर में कम उम्र की लड़कियों को एक जगह से दूसरी जगह भेज रहा था। इस ट्रेलर में फंसे बच्चों ने किसी तरह अपनी उंगली बाहर निकाली और पुलिस की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद उन्हें इस ट्रेलर के अंदर से बाहर निकाला गया। वहीं सैमुअल की एसयूवी में दो महिलाएं और दो लड़कियां मिलीं, जिनकी उम्र 15 साल थी। इसके अलावा ट्रेलर से तीन लड़कियां मिलीं। इन सभी की उम्र 11 से 14 साल के बीच है। बच्चियों से बदसलूकी करने वाले सैमुअल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ उनसे दुष्कर्म करने  का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई, लेकिन उसने सबूत नष्ट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। एफबीआई अब इस आरोपी के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है।


Share This News