ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221207 195048 पर्यटन : गाइड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम परीक्षा 2022<br>प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थी 16 तक जमा करवा सकेंगे शुल्क ** पुराने आधार में हो सकेगा अपडेट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। गाइड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम परीक्षा 2022 में प्रोविजनल चयनित अभ्यर्थी 16 दिसंबर सायं 5 बजे तक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट राजगाइडएग्जाम 2022 डॉट इन पोर्टल पर फीस जमा करवा सकेंगे।
गाइड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम परीक्षा समन्वयक ने बताया कि फॉर्म भरते समय पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट और 100 रुपए के नोन जुडिशल स्टांप फॉर्मेट के अनुसार अपलोड करना होगा। गाइड ट्रेनिंग प्रारंभ होने पर मूल पुलिस सत्यापन, नॉन जुडिशल स्टांप पेपर पर घोषणा पत्र और फॉर्म की प्रति टीआरसी में जमा करवानी होगी। अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में जो मूल निवास लगाया गया है, वही मान्य होगा और ट्रेनिंग भी उसी क्षेत्र से संबंधित पर्यटन केंद्र पर होगी। स्थानीय और राज्य स्तर पर गाइड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के लिए तीन हजार और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के लिए शुल्क दो हजार रुपए होगा।

पुराने आधार में करवा सकेंगे अपडेट
बीकानेर। जिन आधार धारकों ने अपना आधार 10 वर्ष पूर्व बनवाया था तथा इसके बाद इसमें अब तक कोई अपडेट नहीं करवाया है, यूआईडीएआई द्वारा इन्हें दस्तावेज अपडेट की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की है।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आधार नंबर धारक अपने व्यक्तिगत पहचान और पते के प्रमाण दस्तावेजों को आधार डाटा में माई आधार पोर्टल से ऑनलाइन या किसी भी नजदीकी आधार नंबर केंद्र पर जाकर अपडेट करवा सकते हैं।


Share This News