explosive found in rajasthan 1670219567 कार में मिली भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, चालक फरार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर में पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार में करीब आठ कार्टून में जिलेटिन की 200 छड़ें मिलीं। हालांकि, मौके से कार चालक फरार हो गया।सीकर में गैंगेस्टर राजू ठेहट की हत्या के बाद अलवर में पुलिस को अलर्ट किया गया था। ऐसे में बानसूर थाने के सामने कोटपूतली रोड पर पुलिस ने नाकाबंदी करके वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान पुलिस को कोटपुतली की ओर से हरियाणा नंबर की मारुति स्विफ्ट गाड़ी आती नजर आई। नाकाबंदी देख कार चालक ने गाड़ी वापस मोड़ ली। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। कार चालक गाड़ी 15 किमी दूर एक सुनसान जंगल में छोड़कर फरार हो गया।


Share This News