ताजा खबरे
IMG 20221203 WA0139 भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का बीकानेर पूर्वी विधानसभा में हुआ शुभारंभ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post न्यूज बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर द्वारा पूर्व विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ शनिवार को सर्किट हाउस के सामने गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ हुआ । भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी ध्वज फहराकर रथ को रवाना किया । रथ रवानगी के पश्चात गांधी पार्क के आगे नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया ।बीकानेर पूर्व विधानसभा जन आक्रोश यात्रा संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि पार्टी के शिवबाड़ी मंडल क्षेत्र में आयोजित हुई यात्रा के प्रथम दिन शनिवार को लगभग 20 बूथ क्षेत्रों को कवर करते हुए पूरे मार्ग में चार चौपालों और चार नुक्कड़ सभाओं का आयोजन हुआ साथ ही अनेक स्थानों पर आमजन और सामाजिक संस्थाओं द्वारा यात्रा का स्वागत भी किया गया । जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभाओं, चौपाल और घर-घर पत्रक वितरण कर राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखा।शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष अभय पारीक ने बताया कि गांधी पार्क सर्किट हाउस के आगे से शुरू हुई यात्रा मंजू कॉलोनी, सादुलगंज, पंचशती सर्किल, गौतम चौराहा, वरदान हॉस्पिटल, राजवंश चौराहा, व्यास कॉलोनी सेक्टर 1 और 2 मुख्य मार्ग होते हुए मूर्ति चौराहा, गुरुद्वारा रोड, सेक्टर 5, हुडको सेक्टर 6, 7, 8, एलआईसी कार्यालय के सामने से होते हुए लक्ष्मी विहार, डूंगर कॉलेज, सेक्टर 4 के विभिन्न गलियों में भ्रमण के बाद सांयकाल वृदावन पार्क में समापन हुआ ।जन आक्रोश यात्रा जिला संयोजक डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से अशोक गहलोत सरकार के 4 वर्षों के कुशासन, भ्रष्टाचार और जंगलराज को उजागर करते हुए जनता के आक्रोश और विरोध को मुखर करने के साथ इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में संचालित किया जाएगा ।

शनिवार को बीकानेर पूर्व विधानसभा में निकाली गई जन आक्रोश यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जन आक्रोश यात्रा जिला संयोजक डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया, बीकानेर पूर्व विधानसभा यात्रा संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल, बीकानेर पश्चिम विधानसभा यात्रा संयोजक वेद व्यास, अरुण जैन, मनीष आचार्य, कौशल शर्मा, सुषमा बिस्सा, मधुरिमा सिंह, हुकुमचंद सोनी, अभय पारीक, विनोद करोल, नरसिंह सेवग, सोहनलाल चांवरिया, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, विक्रम सिंह राजपुरोहित, नरेश गोयल, सुरेश भसीन, अनिल पाहुजा, रामकुमार व्यास, सुखाराम दावा, पार्षद अनूप गहलोत, पुखराज स्वामी, प्रवीण घई,भगवती स्वामी, आशा पारीक, भारती अरोड़ा, राधा खत्री, शिखरचंद डागा, शंभू गहलोत, आनंद सोनी, कुणाल लिखा, यश नैयर, इमरान उस्ता, सरस्वती विश्नोई, रेवंत सिंह मोहिल इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Share This News