ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20221018 WA0062 राजस्थान बाबू एकता मंच का पैदल मार्च फतेहपुर पहुंचा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। आन्दोलनरत कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। सोमवार को अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच का पैदल मार्च सीकर जिले के फतेहपुर इलाके में पहुंचा। इन आंदोलनकारियों के हौंसले को देखते हुए जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। इतना ही नहीं जायज मांग को देखते हुए पैदल मार्च को भरपूर समर्थन मिल रहा है। संघर्ष के ये कदम जब जयपुर की धरती पर पड़ेंगे तब पता चलेगा सरकार कितनी संवेदनशील है। क्योंकि बीकानेर से जयपुर तक खींची गई पैदल मार्च की यह लकीर सरकार की तकदीर तय करने के लिए काफी मानी जा सकती है। ऐसे में इस गांधीवादी आंदोलन को हल्के में लेने की जरा सी भी चूक सरकार को भारी पड़ सकती है। अखिल राजस्थान बाबू – एकता मंच द्वारा ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर बाबू पैदल मार्च सोमवार को पांचवें दिन जारी रहा। फतेहपुर में स्थानीय बाबूओं के साथ झुंझुनूं के साथियों ने भी भावभीना स्वागत किया। प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास ने बताया कि पैदल मार्च आंदोलन कारियों ने दोपहर तीन बजे फतेहपुर से जयपुर की ओर कूच कर दिया है।प्रदेश संयोजक कमल नारायण आचार्य ने फतेहपुर एवं झुंझुनूं के साथियों को धन्यवाद देते हुए बताया कि ग्रेड पे 3600 के आदेश शासन स्तर से जारी कर प्रति मंच को नहीं दी गई है अतः मजबूर होकर पूर्व घोषणानुसार बीकानेर से जयपुर पैदल मार्च पुनः शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संवेदनशील होकर प्रदेश के बाबुओं (क्लर्क) को ग्रेड पे 3600 देने की मांग को स्वीकार कर आदेश जारी कर आर्थिक न्याय प्रदान करेंगे ।मंच के उप संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता गिरजा शंकर आचार्य ने बताया कि पैदल मार्च को पूरे राजस्थान के बाबू बंधुओं का पुरजोर समर्थन प्राप्त हो रहा है जिससे पैदल मार्च कर रहे आंदोलनकारियों का हौंसला अफजाई हो रही है।


Share This News