ताजा खबरे
IMG 20221126 WA0095 अन्तर महाविद्यालय बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा अन्तर महाविद्यालय बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता 26 नवम्बर को महाविद्यालय़ में सम्पन्न हुई जिसमें करीब सभांग की विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त बिस्सा ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विधिवत शुरूवात की। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी देवकिशन चांडक ने खिलाड़ियों को खेल भावनाएं से खेलने और स्वच्छ प्रतिस्पर्धा बनाये रखने को कहा। श्रीमान् जुगल किशोर राठी ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया तथा अरूण व्यास तथा महाविद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट किशन लाल सांखला ने व संयुक्त सचिव महेश पुरोहित ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए खेल के प्रति उनकी भावना को बनाये रखने की अपील की। विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त निर्णायक के रूप में श्री जुगल किशोर व्यास, श्री शिव कुमार छंगाणी, हिम्मत सिंह जी तथा हितेन्द्र मारू ने अपनी भूमिका निभाई। सत्र 2020-2023 में विश्वविद्यालय की इस प्रतियोगिता में रामपुरिया कॉलेज के विवेक वर्मा मिस्टर बेस्ट फिजिक्स का खिताब हासिल किया। अन्य भार वर्ग में खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज प्राप्त किया


Share This News