ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20221104 104547 6 दाऊजी रोड़, तेलीवाड़ा के चैन स्नैचिंग के आरोपी गिरफ्त में, वारदात की फिराक में थे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर के दाऊजी रोड़, तेलीवाड़ा पर महारानी किशोरी देवी स्कूल की मैडम के साथ चेन स्नैचिंग के चर्चित मामले में पुलिस को कामयाबी मिल गई है। पुलिस टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हनुमानगढ़ के डबली जाटान से दो युवकों को धर दबोचा है। युवकों को पहचान अभी उजागर नहीं की गई है, उन्हें बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हनुमानगढ़ से बीकानेर वारदात करने ही आए थे। उनका पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बीकानेर आते ही पहले एक मोटरसाइकिल चुराई। बाद में उसी मोटरसाइकिल को वारदात में काम में लिया। चेन स्नेचिंग के बाद आरोपी मोटरसाइकिल बीकानेर में ही लावारिस छोड़ गए। पांच दिन पहले श्रीडूंगरगढ़ निवासी हिजाब फातिमा पुत्री मासूम हुसैन सोनगिरी रोड़ स्थित अपने पीहर आई थी। इस दौरान देर शाम वह अपने चार वर्षीय बेटे को लेकर खरीददारी करने गई। दाऊजी रोड़ स्थित एक दुकान के आगे वह स्कूटी पर बैठी सामान मिलने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी के बिल्कुल पीछे खड़े नकाबपोश युवक महिला के गले से चेन छीन ली और फरार हो गया। यह युवक काफी देर तक महिला की स्कूटी के पीछे था मगर वह उसे नजरंदाज कर गई। आरोपी का साथी पीछे गली में मोटरसाइकिल पर उसका इंतजार कर रहा था। वारदात के बाद नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले को आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी योगेश यादव ने गंभीरता से लिया था। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में चल रही जांच में डीएसटी व गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह का विशिष्ट योगदान रहा। डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह व हैड कांस्टेबल दीपक यादव मय टीम ने कड़ी मेहनत से आरोपियों को ट्रेस किया है। थानाधिकारी नवनीत सिंह, कोतवाली थाने के कांस्टेबल चंद्रप्रकाश व सूर्या ने आरो आरोपियों को ट्रेस किया है। थानाधिकारी नवनीत सिंह, कोतवाली थाने के कांस्टेबल चंद्रप्रकाश व सूर्या ने आरोपियों को हनुमानगढ़ से तलाश कर लाने में विशेष भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि डीएसटी ने करीब सौ सरकारी व प्राइवेट कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पता लगाया है। 


Share This News