ताजा खबरे
IMG 20221103 095705 3 इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, कार व बाइक सहित बहुत कुछ जला, मकान में भी दरारें Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। एक इलेक्ट्रिक बाइक में आग लगने से कार सहित अन्य सामान जल गया। बीतीरात को रामपुरा बस्ती गली नंबर दो में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग ने सुबह तक सबकुछ स्वाहा कर दिया । यहां वार्ड नंबर 38 पार्षद सुनील गेदर ने बताया कि रामपुरा गली नंबर दो निवासी तोलाराम कुम्हार के मकान में बीतीरात करीब दो बजे के आसपास आग लग गई । यह आग सुबह होने तक काबू में आई । उन्होंने बताया कि तोलाराम का दो मंजिला मकान है । नीचे एक इलेक्ट्रिक स्कूटी , एक बाइक व एक कार खड़ी थी । परिवार रात को स्कूटी को चार्जिंग में लगाकर भूल गया और नींद में सो गया । जिससे स्कूटी में आग लग गई । इस आग ने स्कूटी को राख करने के बाद पास में खड़ी बाइक व कार को भी अपनी चपेट में ले लिया । तीनों वाहन जलकर स्वाहा हो गए ।आग यहां रूकी नहीं , मकान व मकान के बाहर बनी इलेक्ट्रीकल सामान की दुकान को भी अपने चपेट में ले लिया । आग की उठती लपटों को देखकर गली के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और मकान के अंदर तोलाराम के परिवार को बाहर निकाला । पार्षद सनील ने बताया कि इस दौरान तोलाराम का हाथ भी झुलस गया । सूचना पर फायर बिग्रेड के पांच दमकलें मौके पर पहुंची । उन्होंने आग पर काबू पाया । नयाशहर पुलिस थाने के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे । पार्षद सुनील ने बताया कि इस आग से तोलाराम को करीब तीस से पैतीस लाख रुपए का नुकसान हुआ । मकान में दरारें आ गई है।


Share This News