ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221115 101516 9 बाबू पैदल पैदल मार्च फिर से Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अखिल राजस्थान बाबू एकता मंच का प्रतिनिधि मण्डल  नीरज के पवन संभागीय आयुक्त बीकानेर से मिला तथा एक सूत्रीय मांग ग्रेड पे 3600 के लिए आंदोलन का नोटिस देकर वार्ता की ।मंच के प्रदेश संरक्षक मदनमोहन व्यास ने बताया कि ग्रेड पे 3600 की मांग को लेकर बीकानेर से जयपुर पैदल मार्च 108 किलोमीटर के बाद  स्थगित कर,  मंत्री डा बीडी कल्ला,  मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव वित्त ,कार्मिक सचिव एवं खेमराज चौधरी कमेटी से दो चरणों में विस्तार से तथ्यों सहित वार्ता हो चुकी है सभी स्तरों ने मांग से सहमति व्यक्त करते प्रकरण निर्णय हेतु मुख्य मंत्री  को प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में दिनांक 13/11/2022 को जोधपुर जाकर मंच के प्रतिनिधिमंडल  मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत  से भी आंदोलन का नोटिस देकर वार्ता कर चुका है लेकिन अभी तक शासन स्तर से आदेश जारी नहीं किए गए हैं।समस्त स्तरों को अवगत कराया दिया गया है कि दिनांक 23/11/2022तक ग्रेड पे 3600 के आदेश शासन स्तर से जारी कर प्रति मंच को दीजिए अन्यथा मजबूर होकर पुनः पैदल मार्च स्थगित स्थान परसनेउ जिला चूरु से दिनांक 24/ 11/22 प्रारंभ कर दिया जाएगा।


Share This News