ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221104 104547 4 प्रेमी जोड़े पर जानलेवा हमला, महिला फरार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर में लिव इन रिलेशन में रह रहे प्रेमी जोड़े पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में महिला मौके से फरार हो गई लेकिन युवक की जमकर पिटाई की गई। युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर इलाके के गांव तेरह एच ठड्डा का है। महिला ने पति की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। वह दूसरे पति को छोड़कर एक अन्य युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इससे उसका पति नाराज था। सोमवार अल सुबह पति मंगा सिंह, कश्मीर सिंह के बेटे और कुछ अन्य लोगों उसके घर में घुस गए और हमला कर दिया। इस दौरान महिला भाग गई।आरोपियों ने महिला का पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं पाए। वहीं महिला के पति और उसके साथियों ने युवक को बेरहमी से पीटा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को केसरीसिंहपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डॉक्टरों ने युवक को गंभीर हालत में श्रीगंगानगर रैफर किया गया, वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


Share This News