ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221120 WA0069 केसरदेसर में गौशाला प्रशिक्षण व मार्गदर्शन कार्यक्रम Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले की समस्त गौशालाओं का तहसील अनुसार गौशाला प्रशिक्षण व मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजनबीकानेर गौशाला संघ ने आज केसर देसर गौशाला में बीकानेर तहसील क्षेत्र की गौशालाओं का प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम का आयोजन किया आयोजन संत गोविंद स्वरूप जी महाराज के पावन सानिध्य में किया गया इस महती आयोजन में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ वीरेंद्र कुमार नेत्रा बीकानेर गोपालन शाखा के अधिकारी डॉ राजेंद्र स्वामी वह पशुपालन विभाग के सहायक सूचना अधिकारी गोपाल सिंह जी नाथावत को ग्राम सेवा संघ के जिला संयोजक महेंद्र सिंह लक्खा सर अध्यक्ष मालाराम सारस्वत थे।इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सूरजमाल सिंह जी नीमराना ने बताया कि आगामी अनुदान आदि को लेकर यह प्रशिक्षण गौशालाओं के लिए बहुत ही सकारात्मक रहेगा नई गौशाला को अनुदान किस प्रकार मिले राज्य सरकार की क्या-क्या योजनाएं हैं इस विषय में विभाग के अधिकारियों ने विस्तार से बताया।
बीकानेर गौशाला संघ के महामंत्री निरंजन सोनी ने कहा कि बीकानेर गोशाला संघ के द्वारा पशुपालन विभाग के सहयोग से गौशाला संचालकों का एक दिवसीय मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिले के सभी गौशाला संचालक तहसील के अनुसार संबंधित दिनांक और स्थान पर पधार कर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण आवश्यक रूप से लेवे,यह मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण आगामी अनुदान, गौशाला प्रबंधन, गोशाला संचालन, आदि विषयों को लेकर दिया जा रहा।
इस प्रशिक्षण में सभी नई पुरानी गौशालाओं के सदस्य सादर आमंत्रित हैं, और जो नई गोशाला खोलना चाहते हैं अथवा जिन नई गौशाला का पंजीयन हुआ है वह भी इस महती बैठक में आकर गौशाला संचालन किस प्रकार किया जाए उसका लाभ ले सकते हैं। हैं। इस प्रशिक्षण में विशेषकर गौशाला के अध्यक्ष मंत्री उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष व प्रबंधक अथवा जो नियुक्त व्यक्ति है, उन्हें प्रशिक्षण व मार्गदर्शित किया जा रहा है।
इस अवसर पर को ग्राम सेवा संघ के संयोजक महेंद्र सिंह लखासर ने बताया कि वर्तमान में 5 महीने के अनुदान के लिए प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है 01 नवंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक का समय तय किया गया है, इस अनुदान को कैसे लिया जाए, नई गौशाला अनुदान में केसे सम्मिलित हो सकती हैं, और क्या-क्या समस्याएं आएगी, उनका समाधान क्या रहेगा, अनुदान का प्रारूप क्या रहेगा, उन सभी विषय पर गोपालन विभाग वह संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने हमारा मार्गदर्शन किया।
इस बैठक मालाराम जी सारस्वत, प्रयाग जी चांडक संचालक केसर देसर जाटान गौशाला, डॉ वीरेंद्र कुमार जी नेतरा,डा. राजेंद्र जी स्वामी, गोपाल सिंह जी नाथावत ने गौशालाओं का मार्गदर्शन किया। वह आशीर्वाद देते हुए गोविंद शरण जी महाराज ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से गौशाला का सुव्यवस्थित संचालन होगा सरकार व संगठन इस प्रकार के प्रशिक्षण हमेशा करवाते रहें।
आज की बैठक में संगठन प्रेम जी गोदारा, सत्यनारायण जी राठी, बाबूलाल मोहता, पन्नालाल जी, प्रेम सिंह जी, चांदवीरसिंह, बलदेव दास भदानी जी,सुनील व्यास, दाऊलाल तावनियां, मोहन राम साध, गोपी किशन अग्रवाल, प्रकाश पारीक, श्याम सुंदर राठी, श्यामसुंदर पारीक, सरवन सिंह राठौड़ वह मूंडसर,नापासर,गाढवाला, तेजरासर,गुसाईसर, रामसर, श्रीरामसर, देशनोक, पलाना, बरसिंगसर,स्वरूप देसर, मेघा सर, करमीसर, लालमदेसर, कानासर,अंबासर, सुरधना,बबलू, खारडा, खिचिया,पलाना,भीनासर बीकानेर शहर, उद्रामसर आदि बीकानेर तहसील क्षेत्र की गौशाला संचालकों ने भाग लिया। आगामी नोखा तहसील क्षेत्र की गौशालाओं का मार्गदर्शन व प्रशिक्षण 26 नवंबर 2022 को झाड़ेली गोशाला, ग्राम झाड़ेली, नोखा तहसील बीकानेर में आयोजित किया जाएगा।


Share This News