ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20221118 132700 जांबाज़ महिला ने 10,000 फीट की ऊंचाई से लगा दी छलांग Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज । भारतीय सेना की स्काई डाइविंग टीम की एक महिला सैनिक ने शुक्रवार को नया इतिहास रच दिया। इंडियन आर्मी की महिला सैनिक लांस नायक मंजू ने असम के मिसामारी के पास ड्रॉपज़ोन में 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह इंडियन आर्मी की पहली महिला स्काई डाइवर बन गई हैं। लांस नायक मंजू की यह खास उपलब्धि भारतीय सेना को जॉइन करने का सपना देख रही लड़कियों को निश्चित तौर पर प्रेरित करेगी। यदि कोई किसी चीज को बहुत शिद्दत से चाहता है और इसके लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार है, और इसके लिए पूरी कोशिश करता है तो वह जरूर सफल होगा। उसकी सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह अपने सपनों को कितनी शिद्दत से हकीकत में बदलना चाहता है। मैं नई महिला रिक्रूट्स और भविष्य के मिलिट्री इंस्ट्रक्टर्स को अपने काम में सफल होने और हमारे देश की सर्वोत्तम तरीके से सेवा करने की शुभकामना देती हूं।’ लांस नायक मंजू ने 14 दिसंबर 2019 को इंडियन आर्मी जॉइन की थीमंजू के पिता एक किसान हैं और उनका जन्म और पालन-पोषण हरियाणा के जींद जिले में आने वाले नरवाना के धमटन साहिब में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा धमटन साहिब में पूरी की और उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए बैंगलोर का रुख किया था। सिपाही के रूप में उनकी ट्रेनिंग 15 जनवरी 2019 को उस वक्त शुरू हुई जब वह भारतीय सेना की 51 सब एरिया प्रोवोस्ट यूनिट में L/Nk (WMP) के रूप में शामिल हुईं।


Share This News