ताजा खबरे
IMG 20221110 132733 देश की पहली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार 16 नवंबर को होगी लांच Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार इसी माह लांच हो रही है। 16 नवंबर को देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च होने जा रही है। मुबंई की इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप PMV यह कारनामा करने जा रही है। मिल जानकारी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रि कार की कीमत 4 से 5 लाख रुपये होगी आर सिंगल चार्ज में यह 160 से 200km की दूरी तय करेगी।कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक कार में दो लोगों को ही बैठने की जगह होगी। कार की अगली रो यानी ड्राइविंग की तरफ सिंगल सीट होगी। वहीं, बैक सीट की लंबाई फ्रंट सीट से ज्यादा होगी। यानी इस पर एक पैसेंजर के साथ एक बच्चा भी आसानी से बैठ पाएगा। इस छोटी कार की खासियत होगी कि यह शहरों में कही भी पार्क हो जाएगी क्योंकि इस माइक्रो इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 2,915 मिमी, चौड़ाई 1,157 मिमी और ऊंचाई 1,600 मिमी होगी। इसका व्हीलबेस 2,087 मिमी होगा, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी होगा। साथ ही ईवी कार का कर्ब वेट करीब 550 किलोग्राम होगा।

कार में मिलेंगे ये सारे फीचर्स

  • टच स्क्रीन डिस्प्ले
  • एयर कंडीशनर
  • USB चार्जिंग पोर्ट
  • क्रूज कंट्रोल
  • बैक पार्किंग कैमरा
  • पार्किंग असिस्ट
  • डिजिटल इनफार्मेशन क्लस्टर
  • रिमोट की-लेस्स एंट्री

Share This News