IMG 20221109 WA0098 रेलवे स्टेशन पर खड़ी कार जली ! उधर कार के पहिये ही गायब Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। इस खबर को पढ़ने के बाद आप भी सावधान हो जाएं। बीकानेर के रेलवे स्टेशन से बीरेन्द्र प्रसाद शाह 26 अक्टूबर को दिल्ली रवाना हुए। वहाँ प्लेट फॉर्म 2 पर व्यक्ति से पार्किंग में 80 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क तय किया। 8 नवंबर को रेलवे पुलिस का फ़ोन आया, उन्हें बताया गया कि उनकी कार जल गई है। रेलवे से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है। पार्किंग में एक मोटर साईकल भी वहाँ जली हुई है। वहीं दूसरी एक अन्य मामले में बीकानेर सदर पुलिस थाना में बीती रात को राजविलास कॉलोनी खैरपुर भवन के सामने महाराणा प्रताप पार्क के पास खड़ी कार के चारों पहिये चोरी हो गए। इस आशय की रिपोर्ट कार मालिक विवेक आर्य पुत्र चुन्नीलाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 07 नवम्बर की रात को उसने अपनी गाड़ी को महाराणा प्रताप पार्क के पास खड़ी की थी। सवेरे जब उठे तो कार के चारों पहिये नदारद थे। अज्ञात चोर चुरा ले गया।


Share This News