ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20221108 222017 बीकानेर : हाईवोल्टज लाइन की चपेट में आने से मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अंडर ग्राउंड हाईवोल्टज लाइन की चपेट में आने से एक कि मौत हो गई। मंगलवार को लूणकरनसर में एक युवक जमीन की खुदाई कर रहा था, तभी ग्यारह हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गया। बुरी तरह झुलसे इस मजदूर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कपूरीसर के पास भारतमाला इंटरचेंज पूल के नीचे से पाइपलाइन डालते समय 39 वर्षीय मजदूर लालदास इसकी चपेट में आ गया। वो बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत लूणकरनसर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कपूरीसर निवासी लालदास जल जीवन मिशन के तहत मंगलवार को कपूरीसर के पास भारतमाला इंटर चेंज के नीचे खाई खोदकर पानी की पाइप लाइन डाल रहा था। कपूरीसर की तरफ जाने वाली 11 हजार वोल्टेज लाइन जमीन से महज 1 से 2 फीट गहराई पर थी। इतनी कम गहराई पर बिजली की लाइन होने की संभावना नहीं थी। ऐसे में मजदूर उसकी खुदाई करता गया। इसी बीच उसका औजार 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया। जिससे करंट खुद मजदूर तक जा पहुंचा।आमतौर पर 6 फीट की जगह 3 फीट गहरी लाइन बिछाई जा रही है। कई जगह ये महज एक से दो फीट गहरी है


Share This News