ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20221107 183909 प्रेस कांफ्रेंस : श्री राजपूत करणी सेना केवल उसी पार्टी को समर्थन देगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी दल राजपूत समाज के राजनेता को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगा। श्री राजपूत करणी सेना उसी पार्टी को समर्थन करेगी। ये बात सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना आज बीकानेर प्रवास के दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कही। लोकेन्द्र सिंह कालवी के स्वास्थ्य लाभ के बाद मां करणी की ओरण परिक्रमा के लिये बीकानेर आएं मकराना ने गंगा गोल्डन जुबली कल्ब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा जो राजनैतिक पार्टी ने हमारे खिलाफ रही है उस पार्टी का करणी सेना ने विरोध किया है जिसका साफ़ उदाहरण है पिछला चुनाव जिसमें “कमल फूल हमारी भूल” इसी धरती से हमने की थी जिसका परिणाम यह रहा की तीन राज्यों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार गिर गई थी।मकराना ने कहा की आज कल की राजनीतिक पार्टियों द्वारा राजपूत समाज के वरिष्ठ नेताओं की बड़े स्तर पर अनदेखी हो रही है जो राजपूत करणी सेना कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। देवीसिंह भाटी पर पूछे गए सवाल के जवाब में मकराना ने कहा की जब जब देवीसिंह भाटी ने कोई भी मुद्दा उठाया है तो करनी सेना ने उनका समर्थन किया है।उन्होंने कहा की महाराजा गंगा सिंह जी राजस्थान में गंग नहर शुरू करवाई थी जिसका राजनीतिकरण करके आधे से ज्यादा नहर का नाम इंदिरा गाँधी नहर नाम रख दिया गया है। जिस कारण आने वाले दिनों बीकानेर संभाग में कार्यक्रम आयोजित कर इदिरा गाँधी नहर का नाम वापस गंग नहर करवाया जाने के लिए प्रयास किया जायेगा।उन्होंने कहा की अब करनी सेना हर जिले के हर गाँव में राजपूत समाज के घर जाकर किसी को भी किसी प्रकार की कोई समस्या है तो हमें बताये करनी सेना आपके साथ खड़ी है। करनी सेना एक बड़ी जन चेतना यात्रा शुरू करने वाली है।


Share This News